फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sister dies under suspicious circumstances; brother alleges murder.

Kasganj News: बहन की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 13 Sep 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sister dies under suspicious circumstances; brother alleges murder.
फोटो46मृतक मीना देवी का फाइल फोटो।
कासगंज। सोरोंजी थाना के गांव हजारा अल्लीपुर बरबारा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुरालीजन चुपचाप शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। तभी मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

संभल जिले के जूनामई थाना के गांव नंदपुर पथरिया निवासी अनोखे लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन मीना देवी (24) की शादी वर्ष 2018 में हजारा अल्लीपुर बरबारा निवासी भूरे के साथ की थी। आरोप है कि पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। दो महीने पहले संभल के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद समझौता हुआ था, जिसके बाद पति उसे वापस ससुराल ले आया था और मायके वालों से बात नहीं करने देता था।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम फोन पर मीना की मौत और उसके अंतिम संस्कार की सूचना मिलने पर भाई ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। मृतका के दो बच्चे, पांच वर्षीय बेटी मीनाक्षी और तीन वर्षीय बेटा दुर्गेश हैं। भाई का कहना है कि ससुराल वाले बहन के फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीना की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed