फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हिसार-जयपुर पैसेंजर से चोरी चार पिस्तौर बरामद

हिसार-जयपुर पैसेंजर से चोरी चार पिस्तौर बरामद

Mon, 09 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हिसार-जयपुर पैसेंजर से चोरी चार पिस्तौर बरामद
फोटो-13, 14, 15, 16
विज्ञापन


हिसार-जयपुर पैसेंजर से चोरी चार रिवाल्वर बरामद
ट्रेन के पार्सल यान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
जयपुर और शाहजहांपुर आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
शाहजहांपुर। डाउन हिसार-जयपुर पैसेंजर के पार्सल यान की सील तोड़कर फैक्ट्री मेड चार रिवाल्वर समेत लाखों रुपये का माल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तार शाहजहांपुर से जुड़े निकले हैं। जयपुर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और शाहजहांपुर आरपीएफ टीम ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कटरा क्षेत्र से दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चारों रिवाल्वर बरामद हो गई हैं। शातिर गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी जयपुर से होने के बाद शाहजहांपुर से दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। गिरोह के दो सदस्य अभी पकड़ से बाहर हैं।
डाउन-59722 हिसार-जयपुर पैसेंजर से चार जुलाई को कानपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री में निर्मित 32 बोर के चार रिवाल्वर हिसार से जयपुर के लिए बुक किए गए थे। ट्रेन के जयपुर पहुंचने से पहले ही चोर गिरोह ने रास्ते में पार्सल यान को निशाना बना लिया। पार्सल यान की सील तोड़कर चोर रिवाल्वर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गये। ट्रेन के गांधीनगर स्टेशन पहुंचने पर इसकी रिपोर्ट आरपीएफ थाने में दर्ज कराई गई। ट्रेन के पार्सल यान से लाखों रुपये के रिवाल्वर चोरी होने की घटना से आरपीएफ में भी हड़कंप मच गया। खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया। आरपीएफ क्राइम ब्रांच के नानू राम के नेतृत्व में आठ सदस्यों की टीम गिरोह को ट्रेस करने में जुटी थी। आरपीएफ ने लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट के पास रहने वाले रिहान नाम के युवक को दो दिन पहले जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरोह के तार शाहजहांपुर से जुड़े निकले।
विज्ञापन

आरपीएफ क्राइम ब्रांच रिहान को लेकर शाहजहांपुर पहुंची। यहां इंस्पेक्टर एके सिंह से संपर्क किया। शाहजहांपुर आरपीएफ के एसआई नलदीप सिंह और एचसी वीरभद्र सिंह भी टीम में शामिल होकर गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुट गए। आरपीएफ ने रविवार रात कटरा से अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य मोहम्मद सलीम पुत्र सकरउल्ला और नईम पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ककराकलां थाना सदर बाजार शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चारों रिवाल्वर बरामद हो गए। गिरफ्तार लोगों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम नसीम और गुड्डू बताए हैं। आरपीएफ इन दोनों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार दोनों ने ट्रेन के पार्सल यान की सील तोड़कर पिस्तौल समेत लाखों की चोरी की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर निर्मित हैं रिवाल्वर
बरामद की गईं चारों रिवाल्वर आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में निर्मित हैं। इन .32 बोर की रिवाल्वर की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। रेलगाड़ियों के पार्सल यान से चोरी करने वाले गिरोह के तार पूरी तरह से शाहजहांपुर से जुड़े बताए जा रहे हैं। शाहजहांपुर में कुछ दिन पहले ही सैकड़ों फर्जी शस्त्र लाइसेंस का भी खुलासा हो चुका है। माना जा रहा है कि इन पिस्तौल को भी शाहजहांपुर में ही बेचा जाना था।
रिवाल्वर बेचने को तलाश रहे थे ग्राहक
-गिरफ्तार मोहम्मद सलीम और नईम ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह रिवाल्वर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। ट्रेन के पार्सल यान की सील तोड़कर रिवाल्वर चोरी करने के बाद वह सीधे शाहजहांपुर आ गए थे। रिहान जयपुर में ही रुक गया था, ताकि वहां की पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। कटरा क्षेत्र में उनको एक ग्राहक मिल गया था। उसे वह रिवाल्वर का सेंपल दिखाने जा रहे थे। उससे पहले ही आरपीएफ ने उनको दबोच लिया।

वर्जन-
हिसार-जयपुर पैसेंजर से चोरी की गईं चार रिवाल्वर बरामद हो गई हैं। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला जयपुर के आरपीएफ थाना गांधीनगर में दर्ज है। अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो की तलाश की जा रही है।
-एके सिंह, इंस्पेक्टर रेलवे सुरक्षा बल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed