{"_id":"5cdd6003bdec22073c2c7e21","slug":"111558011907-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर ले गए ग्रामीण की नदी में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर से बुलाकर ले गए ग्रामीण की नदी में मिली लाश
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ सेहरामऊ दक्षिणी। गांव के दो लोगों के साथ बुधवार दोपहर घर से गए ग्रामीण का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के नजदीक गर्रा नदी में उतराया मिला। मृतक के बेटे ने नकदी लूटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव गुर्रा निवासी सरोज कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि 50 वर्षीय मेरे पिता रामसागर को गांव के ही दो लोग बुधवार दोपहर गांव से अपनी स्कूटी पर बैठाकर गर्रा के पास ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता के पास गन्ना के पेमेंट के 22 हजार रुपये भी थे। दोनों लोगों ने पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगे, इस पर पिता ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उन दोनों लोगों ने पिता से झगड़ा करने के बाद उन्हें गर्रा नदी में धक्का दे दिया। आरोपियों में से एक आरोपी ने उसके घर पिता को नदी में गिरने की जानकारी भिजवा दी। जानकारी मिलते ही वह परिवार व गांव के अन्य लोगों के साथ पिता की तलाश करने नदी पर गया लेकिन देर रात तक नदी में पिता का कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार रामसागर का शव नदी में उतराया मिला। मृतक के बेटे का आरोप है कि गांव के उन्हीं दोनों लोगों ने उसके पिता के पास से गन्ना पेमेंट के 22 हजार रुपये भी ले लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
पहले मां, अब पिता का उठ गया साया
मृतक के बेटे सरोज ने बताया कि उसकी लक्ष्मी देवी की बीमारी की वजह से 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। पिता ने ही उसकी व छोटे भाई चमन, बहन दीपा, नन्ही, रोहित की परवरिश की, पिता की इस तरह मौत हो जाने पर उसके व भाई-बहनों के सिर से पिता का भी साया उठ गया है। मृतक रामसागर के बच्चों में केवल रोहित अविवाहित है, बाकी सब बच्चों की शादी हो गई है।
विज्ञापन
बुधवार को रामसागर गांव के दो लोगों के साथ गया था। वह गांव से थोड़ी दूर गर्रा नदी में डूब गया था। अब परिवार वाले हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे रहे हैं तो पीएम रिपोर्ट आने पर जांच के बाद जो सही होगा उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी