फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चलती मालगाड़ी से 30 बोरा गेहूं चोरी, चार गिरफ्तार

चलती मालगाड़ी से 30 बोरा गेहूं चोरी, चार गिरफ्तार

Thu, 09 May 2019 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
चलती मालगाड़ी से 30 बोरा गेहूं चोरी, चार गिरफ्तार
शाहजहांपुर। पंजाब से पश्चिमी बंगाल जा रही गेहूं से लोड मालगाड़ी से शातिर चोरों ने 30 बोरा गेहूं चोरी कर लिया। समय रहते सूचना मिलने पर आरपीएफ सक्रिय हो गई। दिन निकलने से पहले 30 बोरा गेहूं बरामद कर चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। रोजा से कहिलिया के बीच पहले भी इस तरह से चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। मालगाड़ियों में चोरी के लिहाज से संवेदनशील इलाका माना जाता है।
विज्ञापन

पंजाब से पश्चिमी बंगाल की ओर गेहूं लेकर जा रही लोड मालगाड़ी मंगलवार रात करीब 11:30 बजे रोजा जंक्शन से आगे की ओर चली थी। मालगाड़ी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल और कहिलिया स्टेशन के बीच थी। इसी दौरान शातिर चोरों ने किसी तरह से मालगाड़ी का वैक्यूम डाउन कर दिया। करीब पांच मिनट के लिए मालगाड़ी की स्पीड बहुत ही धीमी हो गई। इसके बाद चोरों ने बोगी को सील तोड़ने के बाद खोल लिया। इसमें घुसने के बाद एक-एक कर गेहूं की 30 बोरियां नीचे गिरा दीं। मालगाड़ी के चालक को कुछ शक हुआ। उसने मेसेज कंट्रोल के दिया। कंट्रोल से सूचना मिलने ही आरपीएफ सक्रिय हो गई। कमांडेंट वीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। रोजा पोस्ट प्रभारी रामऔतार मीणा ने भी मौके पर पहुंचने के बाद सर्च अभियान में जुट गए।
विज्ञापन

रात में ही सर्च अभियान के दौरान आरपीएफ ने गेहूं की 30 बोरी बरामद कर लीं। यहां से रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी के शेर मोहम्मद उर्फ कल्लू, मठिया कॉलोनी के धर्मपाल उर्फ कल्लू, हथौड़ा के तौहीद उर्फ रोहित और नन्हे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मालगाड़ी से गेहूं चोरी की बात स्वीकार की है। रोजा पोस्ट प्रभारी रामऔतार मीणा ने बताया बोरियां बरामद कर ली गई हैं। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं से लोड मालगाड़ी पंजाब से पश्चिमी बंगाल की ओर जा रही थी। चोरों ने कहिलिया-पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन के बीच वैक्यूम डाउन कर मालगाड़ी की रफ्तार रोक दी। इसके बाद 30 गेहूं की बोरी उतार ली थीं। रात में ही घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गेहूं बरामद कर लिया गया है।

- वीके सिंह, कमांडेंट आरपीएफ

इस तरह हुई शातिर चोरों की गिरफ्तारी
शाहजहांपुर। शातिर चोरों ने मालगाड़ी की बोगी की सील तोड़ने के बाद गेहूं की 30 बोरियां नीचे गिरा दीं। शक होने पर चोर यहां से भाग गए। दरअसल, ऐसे मामलों में अक्सर इसी तरह से चोरी होती है। चलती ट्रेन से रात में माल गिराने के बाद चोर भाग जाते हैं। ट्रेन रवाना होने के कुछ देर बाद आते हैं और माल भरकर ले जाते हैं। रात भी चोरों ने ऐसा ही किया। उनको नहीं पता था कि मालगाड़ी से गिराई गईं गेहूं की जिन बोरियों को उठाने वह जा रहे हैं उसके बारे में आरपीएफ को पता लगा चुका है। पहले से घेराबंदी हो चुकी है। मालगाड़ी जाने के बाद चोर गेहूं की बोरियां उठाने पहुंचे। पहले से नाकेबंदी में जुटी आरपीएफ ने चारो चोरों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed