{"_id":"5cab95e3bdec22143f758c71","slug":"111554748899-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट में एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। गली में छज्जा निकालने को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के रिश्तेदार को लाठी-डंडों व चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव जरियनपुर के मजरा रामनगर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके रिश्तेदार मुकेश जरियनपुर में रहते हैं। मुकेश का अपने पड़ोसी नंदकिशोर मिश्रा के बीच मकान का छज्जा गली में निकालने को लेकर तनातनी चल रही है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने रिश्तेदार मुकेश के घर गया, तभी दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी। बीच-बचाव करते समय नंदकिशोर और उनके पुत्र ज्ञानेश मिश्रा ने उस पर भी लाठी-डंडे और चाकू से हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।