फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   टैंकरों से मिट्टी के तेल चोरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

टैंकरों से मिट्टी के तेल चोरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Sat, 26 May 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
टैंकरों से मिट्टी के तेल चोरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
लीड.........
विज्ञापन

टैंकरों से मिट्टी के तेल चोरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
मौके से 12 हजार लीटर केरोसिन से भरा टैंकर बरामद
डीजल भरा एक टैंकर भी पुलिस ने हिरासत में लिया
फोटो-31,32
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।
बंथरा आयल डिपो से केरोसिन भरकर निकलने वाले टैंकरों से केरोसिन की चोरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12 हजार लीटर केरोसिन से भरा एक टैंकर, तीन बाइक, टैंकर से तेल निकालने वाले उपकरण और डीजल से भरा एक टैंकर पुलिस ने बरामद किया है। तीन लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार शाम एसपी डॉ. एसपी चन्नप्पा के निर्देश पर की गई। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीजल टैंकर की सील सही पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया। मामले को रफा-दफा करने के लिए कुछ सफेदपोशों ने पुलिस पर दबाव भी बनाया, लेकिन यह दबाव काम नहीं आया।
बंथरा आयल डिपो से तेल भरकर निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी किए जाने की शिकायत एसपी डॉ. एस चन्नप्पा से की गई थी। एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर तिलहर अशोक पाल ने बृहस्पतिवार रात पूर्ति निरीक्षक वीरपाल और फोर्स के साथ मौके पर छापामारी की। यहां टैंकरों से तेज चोरी किया जा रहा था। पुलिस को देखकर रैकेट में शामिल लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके से मिट्टी के तेल टैंकर चालक लालबाबू निवासी मोहल्ला अब्दुल्लागंज शाहजहांपुर और बंथरा के राम वीर पुत्र शेर पाल को दबोच लिया। इस दौरान बंथरा के राजेश उर्फ खन्ना पुत्र रामवीर, श्याम बहादुर पुत्र शिशुपाल और सरोवर नगर का चमन वर्मा मौके से भाग निकले। यहां से 12 हजार लीटर मिट्टी के तेल से भरा एक टैंकर, तेल से भरी चार केन, मिट्टी के तेल से डीजल बनाने का केमिकल, तीन बाइक, टैंकर से तेल निकालने के उपकरण और डीजल से भरा एक टैंकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बरामद दोनों टैंकरों समेत सभी सामान और आरोपियों को थाने लाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने जांच में डीजल टैंकर की सील को सही पाया। इसे छोड़ दिया गया। जिस टैंकर से तेल चोरी की जा रही थी वह हरदोई के सांडी जा रहा था। टैंकर से तेल चोरी करने के मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
काफी पुराना है टैंकरों से तेल चोरी का धंधा
टैंकरों से तेल चोरी का धंधा काफी पुराना है। सितंबर 2015 में पुलिस ने इसी स्थान पर टैंकर से तेल चोरी पकड़ी थी। मौके से 300 लीटर केरोसिन बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2016 में टैंकर से तेल चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सूत्रों की मानें तो टैंकरों से तेल चोरी का यह धंधा लगातार चल रहा था। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि जिन लोगों को टैंकरों से तेल चोरी के मामले में पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है अब वह इस धंधे से दूर है। मैदान में कुछ नए खिलाड़ी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed