फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल दुकान से चोरी का खुलासा

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल दुकान से चोरी का खुलासा

Sun, 31 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल दुकान से चोरी का खुलासा
दस मोबाइल बरामद, केरूगंज चौराहे के पास आशीष की मोबाइल दुकान से की थी चोरी
विज्ञापन


शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात 9:30 बजे हनुमतधाम के पास मुठभेड़ के बाद मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से दस मोबाइल और एक तमंचा, दो कातूस व एक चाकू भी बरामद किया है। इन लोगों ने दो स्थानों पर मोबाइल दुकान से चोरी करने की घटना को कबूल किया है।
एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अशोकपाल को शुक्रवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि हुनमतधाम के पीछे बने पुल के पास तीन संदिग्ध लोग खड़े हैं। वह टीम के साथ रात करीब 9:30 बजे पुल पर पहुंचे, तभी संदिग्ध युवकों ने पुलिस टीम को देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने बचाव करते हुए घेराबंदी कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम अजय दूसरे ने कार्तिक उर्फ बड़े लल्ला और तीसरे ने योगेश बताया। एएसपी सिटी ने बताया कि तीनों चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा के रहने वाले हैं। इन लोगों ने कबूल किया कि 19 दिसंबर को केरूगंज चौराहे के पास भोलानाथ फाटक के पीछे स्थित आशीष गुप्ता की मोबाइल दुकान से चोरी की थी। इसके अलावा कांट में भी मोबाइल दुकान से मोबाइल बेैटरियां आदि चोरी करने की घटना कबूल की है। पकड़े गए लोगों के पास से दस मोबाइल, एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी का चोरी गया पर्स का भी लगा सुराग
शाहजहांपुर। एक माह पहले सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव की पत्नी का एक होटल में रुपयों से भरा पर्स चोरी हो गया था। सिटी मजिस्ट्रेट अपनी शादी की सालगिरह मनाने पहुंचे थे और यहां पर तमाम मेहमान भी थे। पुलिस ने चोरी गए पर्स के बारे में जानकारी जुटा ली है। बस चोरों की गिरफ्तारी संभव होते ही पर्स की बरामदगी भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed