{"_id":"59dcccff4f1c1b6d548b6789","slug":"111507642623-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से रेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से रेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 10 Oct 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। नाबालिग से घर में घुसकर रेप के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने छह अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि पांच अक्तूबर की रात पड़ोस के एक युवक ने उसके घर घुस कर उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। आहट होने पर परिवार के लोगों की आंख खुली तो युवक ने भागने का प्रयास किया था। पकड़े जाने पर युवक ने हमला बोल दिया, जिससे युवक के साथ ही पीड़िता के परिवार के लोग भी घायल हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। नौ अक्तूबर को महिला अपनी बेटी के साथ एसपी से मिली थी और रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवक के गंभीर घायल होने के कारण अभी उसका इलाज चल रहा है। नामजद के भाई का कहना है कि उसके भाई को रंजिशन पीटा गया और फिर झूठे मामले में फंसा दिया गया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।