फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पंप के सेल्समैन से लूट के मामले में कई हिरासत में

पंप के सेल्समैन से लूट के मामले में कई हिरासत में

Fri, 14 Jul 2017 06:50 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
पंप के सेल्समैन से लूट के मामले में कई हिरासत में
खुटार (शाहजहांपुर)। पेट्रोल पंप के सेल्समैन से हुई 1.37 लाख की लूट के मामले को एसपी केबी सिंह ने गंभ्ीारता से लेते हुए अधीनस्थों को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। इसके लिए दो टीमों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव लक्ष्मीपुर स्थित अंकित फिलिंग स्टेशन का सेल्समैन सुनील कुमार बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग साढ़े़े तीन बजे पंप से 1.37 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने गांव रामपुर कलां जा रहा था। गांव टाह खुर्द कलां मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको साइकिल समेत गिरा दिया। बदमाश तमंचा तान कर शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए रुपयों भरा थैला लूटकर भाग निकले थे। जानकारी पाकर खुटार, पुवायां, बंडा की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को एसपी केबी सिंह अंकित फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे औैर पंप के मैनेजर भोला सिंह ने पूछताछ की। सेल्समैन सुनील से भी घटना के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद एसपी खुटार थाने पहुंचे और खुटार एसओ इंद्रकुमार से घटना के खुलासे में हुई प्रगति की जानकारी ली। एसपी ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों के साथ ही क्राइम ब्रांच और स्वैट टीम के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों का पता लगाने के लिए दो टीमों के साथ ही खुटार में तैनात रहे पूर्व थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद सहित अन्य पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

टीवीएस स्टार सिटी बाइक वालों पर विशेष ध्यान
खुटार। पंप के सेल्समैन से लूट की घटना में बदमाशों ने टीवीएस स्टार सिटी बाइक का प्रयोग किया है। बाइक पर नंबर भी नहीं था। सफेद कलर की बाइक से लूट के बाद पुलिस ने क्षेत्र की तमाम सफेद कलर की टीवीएस स्टार सिटी बाइकों के बारे में जानकारी की और बाइक के साथ ही उनके स्वामियों को भी थाने बुलाया। सेल्समैैन को बाइक और उनके स्वामियों को दिखाकर जानकारी की गई, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। खुटार पुलिस चार लोगों को थाने लाकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुवायां और बंडा पुलिस को भी लूट के खुलासे में जुटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चश्मदीद की तलाश
खुटार। पुलिस को जानकारी मिली है कि जिस स्थान पर लूट की घटना हुई है, वहां पर एक फार्मर के खेत में मजदूर सिंचाई कर रहा था। पुलिस श्रमिक की तलाश कर रही है, जिससे घटना के बारे में जानकारी की जा सके। अभी तक श्रमिक पुलिस को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed