फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11 people injured in accident

हादसों में दंपति सहित 11 लोग घायल

Thu, 16 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 16 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
11 people injured in accident
accident - फोटो : amar ujala
जलालाबाद रोड पर बोलेरो और मैजिक भिड़ी
विज्ञापन

हाईवे पर कुत्ता आगे आने से दंपति की बाइक फिसली

सड़क हादसों में दंपति सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की पहचान नहीं हो पाई है।
थाना आरसी मिशन के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी 35 वर्षीय सावित्री मंगलवार शाम अपने पति सर्वेश के साथ बाइक से अपने मायके लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के रहीमपुर गांव जा रही थीं। साथ में 11 वर्षीय बेटा प्रत्यूश और छह वर्षीय स्वच्छंद भी था। जैसे ही बाइक रोजा क्षेत्र में हाईवे पर बनतारा के पास पहुंची, तभी सामने से कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। इससे बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए। नाजुक हालत में सर्वेश और छोटे बेटे को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को ही देर रात जलालाबाद-कांट रोड पर बोलेरो और मैजिक की भिड़ंत में अकर्रारसूलपुर निवासी 18 वर्षीय अजय कुमार, 19 वर्षीय अरविंद कुमार और उसका बड़ा भाई सूरज, हरदोई के थाना पिहानी के गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी 21 वर्षीय प्रियम, 21 वर्षीय प्रशांत मिश्र हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई। उधर बुधवार सुबह बरेली मोड़ पर कार चालक ने पहले बाइक सवार जलालाबाद के गांव कटकिया निवासी 17 वर्षीय मुनेंद्र और फिर साइकिल सवार पचास वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया। पचास वर्षीय व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। मुनेंद्र को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed