{"_id":"5c8018fabdec2214195aa92c","slug":"101551898874-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूफा पर दुष्कर्म, भाइयों पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूफा पर दुष्कर्म, भाइयों पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। एक नाबालिग ने फूफा पर दुष्कर्म करने और दो फुफेरे भाइयों पर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में नाबालिग के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि एक मार्च को दिन में चौक कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी उसके बहनोई रिश्तेदारी में उसके घर आए थे। उस वक्त घर पर उसकी पत्नी और 12 वर्षीय बेटी मौजूद थी। वह बाहर गए हुए थे। पत्नी किसी काम से घर से बाहर गईं तो मौका पाकर बहनोई ने बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब वह चले गए तो बेटी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर जब उसने बहनोई से विरोध करते हुए शिकायत की तो बहनोई के दो बेटों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से वह थाने नहीं जा सके। बुधवार को वह थाने पहुंचे और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। सब इंस्पेक्टर मानबहादुर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित के फूफा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी के दोनों बेटों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।