फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चकपरमाली में आबकारी टीम पर हमला, पुलिस का तांडव

चकपरमाली में आबकारी टीम पर हमला, पुलिस का तांडव

Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
चकपरमाली में आबकारी टीम पर हमला, पुलिस का तांडव
फोटो-40,41,42
विज्ञापन

चकपरमाली में आबकारी टीम पर हमला, पुलिस का तांडव
आरसी मिशन थाने का मामला, 40 नामजद, 50 अज्ञात पर रिपोर्ट
पुलिस पर तोडफ़ोड़, लूटपाट, महिलाओं से बदसलूकी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना आरसी मिशन के गांव चक परमाली में मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापामारी को पहुंची आबकारी विभाग की टीम को बदमाश समझ कर घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी। आबकारी टीम पर हमले की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रात में कई थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने पूरी रात तांडव किया। घरों में तोडफ़ोड़ के साथ, लूटपाट और महिलाओं से बदसलूकी की। कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया और बिजली के मीटर भी तोड़ दिए। बच्चों को भी नहीं बक्शा। आरसी मिशन थाना पुलिस ने मामले में 40 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार रात सूचना के आधार पर आरसी मिशन थाने के गांव चकपरमाली पहुंची। सूचना थी कि गांव के कमल और मुकेश के घर में कटिया टोला का दीपक उर्फ सोनू ठाकुर, रौसर का आशी और पप्पू अवैध शराब की सप्लाई की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गांव पहुंचते ही संयुक्त टीम को घेर कर हमला कर दिया गया। चारों ओर से पथराव हुआ। वह लोग किसी तरह से जान बचाकर भागे। बाद में अतिरिक्त फोर्स के साथ गांव में दबिश दी गई। मौके से पुलिस ने एक स्कॉपियो गाड़ी, एक टाटा मैक्स और 91 पेटी शराब बरामद की है। छह लोगों रामसेवक, राजेश, सूरजपाल, अर्जुन, राहुल, रामनरेश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इधर, गांव के लोग कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। उनका कहना है कि सादा कपड़ों में रात करीब 12 बजे कई लोग गांव में घुस आए। गांव में घुसते ही फायरिंग कर दी। गांव वालों ने इनको बदमाश समझ कर घेर लिया। बाद में पुलिस ने पूरी रात गांव में तांडव किया। शराब फैक्ट्री के नियमित कर्मचारी अनंत वर्मा के घर में भी तोडफ़ोड़ करने के साथ 52 हजार रुपये लूट लिए। हरनाम की क्लासिक कार को क्षति पहुंचाई। एक होटल पर गार्ड की नौकरी करने वाले रामसेवक वर्मा के घर में तोड फ़ोड़ के साथ महिलाओं और बच्चों को पीटा। मारपीट में प्रेमवती का हाथ टूट गया। जिला अस्पताल अपने भाई को देखने गई मैना वर्मा के घर का ताला तोड़ कर अंदर तोडफ़ोड़ की। 10 हजार रुपये भी लूट ले गए। गांव के सोनू सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मोहित, पूनम, विकास, राजरानी, कमलेश, बाबूराज, प्रेमवती, राम कुमार, रामवीर, ममता, दाताराम के घरों में भी पुलिस ने तांडव किया। हालांकि, एसओ आरसी मिशन प्रवेश सिंह राठौर तोडफ़ोड़ की बात को निराधार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद शराब, स्प्रिट की कीमत लाखों में
बरामद की गईं हरियाणा, अरुणाचाल प्रदेश के ब्रांच की शराब की 91 पेटियों की कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा यहां से 30 लीटर स्प्रिट भी मिला है। इसका इस्तेमाल शराब बनाने में होना था। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया सतीश चंद्र ने बताया कि बरामद स्प्रिट से काफी शराब बनाई जा सकती थी। मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि शराब कहां से लाई गई थी और स्कॉर्पियों में भरकर यहां से कहां भेजी जा रही थी।

संयुक्त टीम को घेर कर किया गया जमकर पथराव
बकौल सीओ सिटी सुमित शुक्ला छापामारी को पहुुंची पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और फिर चारों ओर से जमकर पथराव कर दिया। हालांकि, पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे में किसी सिपाही या अबकारी विभाग के कर्मचारी के घायल होने की बात दर्ज नहीं है। इधर, गांव के अन्य लोग पुलिस की कहानी पर उंगली उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जो लोग शराब का अवैध कारोबार करते थे पुलिस उनको छोड़कर निर्दोष ग्रामीणों को परेशान कर रही है। निर्दोष ग्रामीणों के घरों में भी तोडफ़ोड़ और लूटपाट की गई।


वर्जन-
संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर चकपरमाली गांव में दबिश दी थी। टीम को चारों ओर से घेर कर हमला बोल दिया गया। घरों में तोडफ़ोड़ और महिलाओं से बदसलूकी की बात गलत है। बरामद 91 पेटी शराब और 30 लीटर स्प्रिट की कीमत लाखों रुपये में है। 40 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- सुमित शुक्ला, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed