फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jewellery worth 3 crore looted in broad daylight in kochas rohtas bihar news

बिहार: कंचन ज्वेलर्स से करोडों के आभूषण की लूट, दूसरी बार अपराधियों ने बनाया निशाना; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

Tue, 27 Oct 2026 08:22 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 08:22 PM IST
सार

रोहतास जिले के कोचस स्थित कंचन ज्वेलर्स में चार हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े लगभग तीन करोड़ रुपये के आभूषण और नकद लूट लिए। रोहतास पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दुकान सील कर जांच शुरू की। बीते वर्ष भी इसी दुकान में 5.20 करोड़ रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
jewellery worth 3 crore looted in broad daylight in kochas rohtas bihar news
रोहतास कंचन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के कोचस स्थित महात्मा गांधी चौक पर कंचन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट हुई है। बाइक सवार चार हथियारबंद लुटेरों ने करोड़ों रुपये के आभूषण लूट लिए। फिलहाल कंचन ज्वेलर्स को सील कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कंचन ज्वेलर्स के संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि चार नकाबपोश लुटेरे दुकान में घुसे। उन्होंने हथियार के बल पर नकद सहित लगभग तीन करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। अविनाश कुमार ने तत्काल कोचस थाने को घटना की सूचना दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। व्यस्त बाजार के पास हुई इस लूट ने स्थानीय कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच 

लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक राज ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सदर एसडीपीओ  संजीव कुमार और कोचस थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने भी दुकानदार से पूछताछ की है। पुलिस दुकान के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5.20 करोड़ रुपये के हो चुकी है लूट 

बता दें कि बीते वर्ष 25 अगस्त की रात को भी कंचन ज्वेलर्स में चोरी हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने शटर काटकर लगभग 5.20 करोड़ रुपये के आभूषण चुराए थे। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। हालांकि, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।  ज्वेलरी दुकान में यह दूसरी बड़ी घटना है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न ?

कोचस थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की घटनाओं से लोग चिंतित हैं। लोगों में पुलिस की कार्यशैली और गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि करोड़ों की चोरी और दिनदहाड़े लूट के बाद भी अपराधी बेखौफ हैं। लोग जानना चाहते हैं कि पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कब कसेगी। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। लूटे गए आभूषणों की वास्तविक कीमत और अपराधियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

घटनास्थल पर जुटी भीड़

घटनास्थल पर जुटी भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed