फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कच्ची शराब के रुपये के विवाद में झोंका फायर

कच्ची शराब के रुपये के विवाद में झोंका फायर

Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के रुपये के विवाद में  झोंका फायर
कच्ची शराब के रुपये के विवाद में चली गोली
विज्ञापन

0 भीड़ में खड़े युवक के पैर में लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार।
कच्ची शराब के रुपयों को लेकर हुए विवाद में हुई फायरिंग में तमाशबीन युवक घायल हो गया। घायल ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। घटना खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र की है, जबकि घायल खुटार का है।
खुटार के गांव कुइयां निवासी 28 वर्षीय संजीत ने बताया कि मंगलवार को वह गांव के ही अपने दोस्त विमल के साथ जनपद लखीमपुर के थाना मैलानी में मड़हा बाबा के स्थान पर दर्शन करने गया था। दोपहर दो बजे स्थान के पास खुटार के ही गांव लालपुर निवासी एक व्यक्ति का कच्ची शराब बेचने वाले से लेन देन को लेकर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शोरशराबा सुनकर वह भी मौके पर गया। इसी बीच शराब माफिया ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पैर में आ लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

फायरिंग होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग मौके से भाग निकले। साथी विमल घायल को उठाकर घर लाया। परिवार के लोगों ने घायल को खुटार के ही एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया है। घायल और उसके परिवार के लोगों ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। कार्यवाहक एसओ सोनपाल सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed