फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Feb 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मदनापुर। गांव मदनापुर निवासी प्रधान महेशपाल ने कोर्ट के आदेश पर गांव के सत्येंद्र सिंह, जगवीर सिंह, विजय सिंह, प्रतिपाल सिंह, आशीष सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले के रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र सिंह शिक्षक होने के बावजूद भी अपने आप को कुनिया जमालपुर प्रधान बताकर अनावश्यक काम में दखलंदाजी करते हैं। वह 27 सितंबर 2017 को बैंक जा रहे थे, तभी उसे सत्येंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ घेर लिया और उसकी पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से अपनी सास सदावती के लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने डाक से उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजे फिर भी मामला दर्ज नहीं हुआ। एक माह बाद उसे मजबूरन उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट ने इस मामले में एक सप्ताह पहले रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed