फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मकान में बूचड़खाना चलाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

मकान में बूचड़खाना चलाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2017 07:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
मकान में बूचड़खाना चलाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बच्चा जेल के पास घर में बूचड़खाना चला रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। मकान से पुलिस ने पशुओं की खाल और पशु काटने के औजार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बच्चा जेल के पास एक घर में पशु काटे जा रहे हैं। पुलिस ने घर पर छापा मारा तो महमंद हद्दफ निवासी अजीम और उसके बेटे मोहम्मद मोहसिन को काटे गए पशुओं की खालें बोरे में भर रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मकान में भैंस और पड्डा की खाल, दो छुरी, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का पटला, तराजू-बांट बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ पशु वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मांस को ये लोग बेच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed