{"_id":"63388f303d088317d52233c2","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly499466457","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, तंत्र-मंत्र कराने का आरोप, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, तंत्र-मंत्र कराने का आरोप, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली बात
Sun, 02 Oct 2022 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:34 AM IST
सार
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सिसनई में राजवीर (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सिसनई में राजवीर (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह का पुत्र राजवीर पिछले कई महीने से बीमार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसकी किडनी खराब हो चुकी थी। राजवीर का बरेली के एक अस्पताल से उपचार चल रहा था। रुपये अधिक लगने के कारण परिजनों ने अपना खेत गिरवी रख दिया था। साथ ही 80 हजार रुपये उपचार के लिए उधार लेकर खर्च किए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार रात उसकी घर पर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने राजवीर पर तंत्र-मंत्र करा दिया था। इसके चलते दवा फायदा नहीं कर रही थी। राजवीर की मौत से उसकी पत्नी चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन