फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

स्कूल देर से आने पर ग्रामीणों ने सहायक अध्यापिका के भाई को पीटा

Sat, 13 Nov 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
खुदागंज। प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को देरी से आने पर महिला शिक्षक के भाई को स्कूल के अंदर ग्रामीणों ने पीट दिया। थाने में तहरीर देने से नाराज आरोपी पीड़ित के मकान पर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला साहूकारा निवासी प्रतिभा सिंह तारपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। उनका भाई शिवेंद्र प्रताप सिंह मीरपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतिभा सिंह बीमार होने के कारण भाई के साथ बाइक से स्कूल के लिए निकली थीं। रास्ते में उन्होंने दवा खरीदी तो करीब 25 मिनट देरी से स्कूल पहुंच पाईं। स्कूल में पहले से गांव के तीन युवक मौजूद थे। आरोप है कि तीनों युवक देरी से आने पर प्रतिभा के भाई के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने शिवेंद्र को पीट दिया। शोर सुनकर स्कूल के स्टाफ ने बीच-बचाव कराया। उसके बाद आरोपी चले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे आरोपी समझौते का दबाव बनाने के लिए लाठी-डंडे के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित के साथ एक दिन में दो बार घटना होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह ने पीड़ित से मुलाकात की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो सभी शिक्षक थाने में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी वकार अहमद ने बताया कि क्षेत्र से बाहर होने के कारण घटना की ज्यादा जानकारी नहीं है। थाने पर जो भी तहरीर मिलेगी उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed