फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

भाजपा विधायक के बेटे की फेसबुक आईडी हैक

Thu, 21 Oct 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। भाजपा विधायक के बेटे की फेसबुक आइडी हैक कर आईडी को रिकवर करने के लिए हैकर ने एक लाख रुपये की मांग की। विधायक की तहरीर की आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुवायां विधानसभा से भाजपा विधायक चेतराम के बेटे नीरज कुमार की फेसबुक आईडी सोमवार को किसी ने हैक कर ली। उसके बाद नीरज के मोबाइल नंबर पर दो अलग-अलग नंबर से कॉल कर आईडी को दोबारा रिकवर करने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद नीरज ने आईडी हैक होने की जानकारी अपने पिता को दी। विधायक चेतराम ने मंगलवार को एसपी सिटी संजय कुमार को तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं भाजपा विधायक चेतराम ने बताया कि बेटे फेसबुक आईडी हैक कर एक लाख रुपये की मांग की गई। आईडी का कहीं दुरुपयोग न हो, इसके लिए रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed