{"_id":"613fa1c78ebc3e21370750e7","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4595127135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव चौकी पुलिस को किशोर से शांतिभंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ागांव चौकी पुलिस को किशोर से शांतिभंग की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। पुवायां थाना क्षेत्र की बड़ागांव चौकी पुलिस ने दो पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की है। इनमें एक किशोर और गांव के बाहर रहने वाले कई लोग शामिल हैं। एक पक्ष ने सोमवार को एसडीएम से मिलकर मामले की शिकायत की। एसडीएम ने मामले में रिपोर्ट मांगने की बात कही है।
बड़ागांव चौकी पुलिस ने चुनावी रंजिश बताते हुए एक पक्ष के 14 और दूसरे पक्ष के 18 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है। एक पक्ष के लोग सोमवार को एसडीएम से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने साठगांठ करके उनके पक्ष से जिन लोगों पर कार्रवाई की है, उसमें 15 वर्ष का किशोर भी शामिल है। इसके अलावा चार लोग गाजियाबाद व दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। एक व्यक्ति पुवायां में रहकर दुकान चलाता हैं। एसडीएम से मामले की जांच कराने और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने किशोर का आधार कार्ड भी एसडीएम को दिखाया। इस संबंध में पुवायां थाने के इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि जिन लोगों के नाम गलत शामिल हो गए है। रिपोर्ट भेजकर उनके नाम निरस्त कराए जाएंगे।
गांव के लोग आए थे। मामला संज्ञान में आया है। पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। अगर कोई गलत नाम शामिल किया गया है तो हटवाया जाएगा।
- सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां