फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

एडीजी से मिले भाकियू नेता, पुवायां सीओ को हटाने की मांग

Tue, 14 Sep 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां सीओ की शिकायत करने एडीजी बरेली के कार्यालय पहुंचे भाकियू नेता। - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। भाकियू भानु गुट के मंडल अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी सोमवार को बरेली में एडीजी से मिले और ज्ञापन देकर पुवायां के सीओ के खिलाफ जांच कर उनको हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि सीओ का व्यवहार आम जनता के प्रति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुवायां के डाक बंगला परिसर में समस्याओं का निराकरण कराने के लिए छह सितंबर से किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। दस सितंबर को सीओ बीएस वीरकुमार धरना स्थल पर पहुंचे थे। आरोप है कि सीओ ने धरने पर बैठे किसानों को डाक बंगला से बाहर फिंकवा देने की बात कहते हुए डाक बंगला परिसर में रहने वाले परिवारों से किसानों के खिलाफ तहरीर लेने का प्रयास भी किया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव से सीओ की जमकर नोकझोंक भी हुई थी। जिलाध्यक्ष ने मामले की जानकारी एसपी को दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को चौधरी सुखबीर सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के नेतृतव में किसानों का प्रतिनिधिमंडल बरेली में एडीजी से मिला। ज्ञापन देकर धरना स्थल पर किसानों से की गई अभद्रता के बारे में जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष ने कहा सीओ ने किसानों के साथ जो व्यवहार किया, वह अत्यंत निंदनीय है। किसान शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप सीओ ने मौके पर जाकर किसानों को फिंकवा देने की धमकी दी। जबकि सीओ ने आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपार की लड़ाई लड़ेंगे
पुवायां। भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सीओ को पुवायां से जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि जब एसडीएम ने डाक बंगला परिसर को धरना स्थल घोषित कर रखा है तो सीओ को किसानों को वहां से हटाने का क्या अधिकार है। सीओ आम जनता से भी अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, लोग पहले भी उनकी शिकायत करते रहे हैं।
मैं एसडीएम के साथ किसानों की समस्याओं को जानने के लिए मौके पर गया था। अभद्र व्यवहार का आरोप पूरी तरह से गलत है।
- बीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed