{"_id":"612150088ebc3e2f792b07bd","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4570881142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कोल्ड स्टोर कर्मियों को बंधक बनाकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कोल्ड स्टोर कर्मियों को बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बदमाशों ने शुक्रवार रात जलालाबाद में बरेली हाईवे पर गांव माल्हूपुर के पास स्थित कादरी कोल्ड स्टोरेज में धाबा बोलकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। वहां से नकदी और सामान लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए।
कादरी कोल्ड स्टोरेज के मालिक शकील खां ने बताया कि शुक्रवार रात जलालाबाद के गौसनगर का रहने वाला ऑपरेटर स्वामी दयाल और उनका सहयोगी अखिलेश नाइट ड्यूटी पर थे। रात में लगभग एक बजे 5 से 6 बदमाश दीवार कूदकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने अंदर पहुंचकर दोनों कर्मचारियों के रस्सी से हाथ और पैर बांध दिए। उनके जेब से सैलरी के पांच-पांच हजार नकद निकाल लिए। अखिलेश का मोबाइल भी लूट लिया। कोल्ड स्टोर से बदमाश तीन बैटरा, एक मोटर, एक कटर व रिंच आदि ले गए।
वहीं थोड़ी दूरी पर सो रहे चौकीदार हजूर और दूसरा ऑपरेटर प्रेमपाल को घटना के बारे में कुछ पता नहीं चला। रात में दो बजे ड्यूटी बदलने पर दूसरा ऑपरेटर प्रेमपाल ऑपरेटिंग रूम पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। सूचना पाकर कोल्ड स्टोर मालिक और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह छानबीन के दौरान एक बैटरी और कुछ सामान हाईवे के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। कोल्ड स्वामी ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसपी एस आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।