{"_id":"60f723bc8ebc3e69061b5901","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4537852195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने काटी सिगनल केबल, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने काटी सिगनल केबल, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा-शाहजहांपुर के बीच डाउन लाइन पर ओवरब्रिज के नीचे से चोर करीब 70 मीटर सिग्नल केबल काटकर ले गए। सिग्नल केबल कटने से डाउन लाइन के सिग्नल फेल हो गए, जिससे करीब साढ़े छह घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। मंगलवार सुबह 6:30 बजे सिग्नल केबल जोड़ी जा सकी। हालांकि सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने पड़ोस के जंगल से चोरी गई सिग्नल केबिल बरामद कर ली।
सोमवार रात करीब एक बजे रोजा-शाहजहांपुर के बीच चोरों ने करीब 70 मीटर सिग्नल केबल लिया और मौके से फरार हो गए। सिग्नल कटने बाद सिग्नल डाउन नहीं हुए। इसी दौरान डाउन लाइन पर गुजरी मालगाड़ी चालक ने सिग्नल न दिखने की जानकारी पॉवर केबिन और मुरादाबाद कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर लिखित मेमो लेकर ट्रेनों का संचालन किया जाने लगा। कंट्रोल से निर्देश मिलने पर सिग्नल कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो केबल कटा हुआ था। कर्मचारियों की माने तो मगर आरपीएफ के मौके पर न पहुंचने से सिग्नल जोड़ने का काम शुरू नहीं किया जा सका। काफी देर बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और चोरों द्वारा काटी गई सिग्नल केबल तलाशना शुरू किया। तलाशी के दौरान चोरी गई केबल कुछ दूरी पर जंगल से बरामद हो गई। मंगलवार सुबह छह बजे सिग्नल केबल जोड़ने का काम हुआ। करीब 6:30 बजे सिग्नल ने कार्य करना शुरू कर दिया।
रात में सिग्नल काम न करने की वजह से नौचंदी, काठगोदाम, बेगमपुरा, दून, जनता, चंडीगढ़, लखनऊ मेल, दुरंतो एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को मेमो देकर निकाला गया। चोरों द्वारा सिग्नल केबल काटने की सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने घटना की जांच रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी है।
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले बुधवार को शाहजहांपुर-रोजा के बीच डाउन लाइन पर चोरों ने सिग्नल केबल काट दी थी। इससे डाउन लाइन के सिग्नलों ने काम करना बंद कर दिया था। विभागीय अधिकारियों ने रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी थी। हालांकि आरपीएफ वाले चोरी की घटना होने सें इनकार कर रहे थे।
आरपीएफ के एसआई परवीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात रोजा-शाहजहांपुर के बीच डाउन लाइन पर चोरों के सिग्नल केबल काटे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर खोजबीन की गई तो पास के जंगल से सिग्नल केबल मिल गई, लेकिन चोर फरार हो गए हैं।
23 से होगा नॉन इंटरलॉकिंग का काम, सात ट्रेनें रहेंगी रद्द
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन जोड़ने के लिए 23 जुलाई से नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। ब्लॉक लिए जाने से लखनऊ-दिल्ली के बीरच चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे की शाहजहांपुर-पीलीभीत ब्राडगेज लाइन को जोड़ने का काम 23 जुलाई से शुरू होगा। इसके लिए 23 से 28 जुलाई तक का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान शाहजहांपुर पैसेंजर, सीतापुर पैसेंजर, बरेली-बनारस पैसेंजर, बरेली मुगलसराय एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, दानापुर एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, सप्तक्रांति, जम्मूतवी, दरभंगा एक्सप्रेस गाजियाबाद व कानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त सियालदह एक्सप्रेस, हिमगिरी, अकाल तख्त एक्सप्रेस अपने निश्चित समय से दो घंटे की देरी से चलाई जाएंगी। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने दी है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम समाप्त कर दो अगस्त से त्रिवेणी एक्सप्रेस को चलाए जाने की योजना है।
सोमवार रात करीब एक बजे रोजा-शाहजहांपुर के बीच डाउन लाइन पर चोरों ने केबल काट दी थी। इससे ट्रेनों को कॉशन देकर चलाया गया। सुबह 6:30 बजे सिग्नल केबल जोड़ा दिया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रोजा
पिछले बुधवार की रात चोर केबल काटकर ले गए थे। सोमवार रात चोरों ने 70 मीटर केबल काट दी, लेकिन केबल लेकर नहीं जा सके। काटी गई केबल की अनुमानित कीमत 75000 रुपये है। घटना की संयुक्त रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई हैं। - एचआर राव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर