फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

केंद्र प्रभारी, हैंडलिंग ठेकेदार और तीन राइस मिल संचालकों पर रिपोर्ट

Mon, 12 Jul 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। वर्ष 2020-21 में धान खरीद के दौरान केंद्र प्रभारियों, ठेकेदारों और राइस मिल संचालकों के बीच साठगांठ के चलते जमकर घपलेबाजी हुई थी। कटरा विधानसभा के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस ने यह प्रकरण विधानसभा सत्र के दौरान उठाया था। शासन के निर्देश पर हुई जांच के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर स्टेट फूड कारपोरेशन (एसएफसी) के जिला प्रबंधक अवधेश शुक्ला ने क्रय केंद्र प्रभारी, हैंडलिंग ठेकेदार और तीन राइस मिल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गत वर्ष नवंबर में धान की सरकारी खरीद शुरू होने पर अन्य तमाम केंद्रों की तरह अली अकबरपुर नवादा में एसएफसी का क्रय केंद्र स्वीकृत किया गया था। इस केंद्र के प्रभारी भारत भूषण सिंह नियुक्त किए गए थे। मगर यह केंद्र क्षेत्र के तमाम किसानों के लिए कागजी साबित हुआ। धान लेकर क्रय केंद्र पहुंचने वाले किसानों को तरह-तरह के बहाने करके टरकाया जाता रहा। इस वजह से किसान अपना धान समर्थन मूल्य के बजाय 700 से 900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गल्ला आढ़तों और राइस मिलों को बेचने पर मजबूर हो गए। किसानों से इसकी शिकायतें मिलने के बाद भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने यह प्रकरण विधानसभा में सत्र के दौरान नियम 51 के तहत प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

विधायक की शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया तो डीएम ने तिलहर के एसडीएम की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की। इसमें सीओ तिलहर भी शामिल रहे। इस कमेटी ने डीएम कार्यालय को अपनी जांच आख्या गत छह जुलाई को उपलब्ध कराई, जिसमें धान क्रय केंद्र प्रभारी, हैंडलिंग ठेकेदार और कुछ राइस मिलर को दोषी पाते हुए उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की संस्तुति की। इसी जांच आख्या के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468 और 471 के तहत एफआईआर कराई गई है। इसमें अली अकबरपुर नवादा गांव में खोले गए एसएफसी के केंद्र प्रभारी भारत भूषण सिंह, धान के उठान का ठेका लेने वाली मेसर्स सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी की संचालक प्रतिभा सिंह और मीरानपुर कटरा स्थित राइस मिल हनी ट्रेडर्स, मेसर्स मां वैष्णों इंडस्ट्रीज व सत्यम राइस मिल के संचालकों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज की बिकवाली में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेरे पास ऐसी बहुत सारी शिकायतें आईं, जिनमें किसानों ने कहा कि उन्हें कम रेट पर धान की बिक्री करने को मजबूर किया गया। मैने विधानसभा में सत्र के दौरान यह प्रकरण उठाया, जिसके बाद सभी दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही नीतियों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। - वीर विक्रम सिंह प्रिंस, विधायक कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed