फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बंडा में आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी

Wed, 07 Jul 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। बंडा के गांव पिपरिया हरिश्चंद्र में सोमवार रात चोर एक घर में नकब लगाकर घुस गए और तीस हजार की नकदी सहित लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव पिपरिया हरिश्चंद्र निवासी ऊधम सिंह की पत्नी रीता देवी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी दो बेटियों की शादी कर चुकी हैं। दोनों पुत्रियां उनके पास आई थीं। सोमवार शाम वह परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद आंगन में सो गईं।
विज्ञापन

घर के कमरों में ताला डाल दिया गया। रात में चोरों ने उनके घर में नकब लगा दी और घर के कमरे में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बड़े बक्से का ताला तोड़ दिया और दोनों पुत्रियों के सोने के जेवर और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता देवी के अनुसार चोर नकदी, जेवर सहित करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। परिवार के लोगों को मंगलवार सुबह चोरी का पता चला तो खलबली मच गई।
रीता देवी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की। रीता देवी ने तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पुलिस गश्त पर सवाल
रीता देवी के घर चोर नकब लगाकर आठ लाख रुपये की संपत्ति चेारी कर ले गए, जबकि मात्र सौ मीटर दूर यूपी-112 पुलिस मौजूद रही। ऐसे में पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
खुटार में मंदिर से दानपात्र और खेत से मोटर चोरी
खुटार। खुटार के तिकुनियां चौराहा स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर के पुजारी रामलड़ैते ने बताया कि सोमवार रात चोरों ने मंदिर में रखा दानपात्र चोरी कर लिया। दानपात्र काफी दिन से नहीं खोला गया था, जिस कारण उसमें हजारों रुपये थे। मंगलवार सुबह दानपात्र गायब मिला, तो चोरी का पता चल सका। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

उधर, गांव मुरादपुर निवासी ध्रुव वर्मा ने बताया कि उनके निजी नलकूप से चोर सोमवार रात मोटर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
चोरी की घटना हुई है तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इस संबंध में बंडा पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए जाएंगे। - संजीव कुमार वाजपेयी, एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed