{"_id":"60e0b8c38ebc3ecccb35724d","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly451955593","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी,आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी,आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला के साथ छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर दी कि उसकी बहन से स्कूल में पढ़ाई के दौरान मोहल्ला रंगीन चौपाल निवासी संदीप वर्मा उर्फ रिंकू छेड़छाड़ करता था। एक साल पहले लखीमपुर में बहन की शादी कर दी थी। उसके बाद आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी नाम से आइडी बनाकर उसकी बहन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दी। 28 जून को पीड़ित ने आरोपी को घर बुलाकर पोस्ट को डिलीट करने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी नहीं माना। जिसके बाद पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार के पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी संदीप वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद