फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कई लोगों की रकम लेकर फरार

Sun, 27 Jun 2021 04:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी तमाम ग्राहकों की रकम लेकर फरार हो गया है। दो लोगों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव झरसा जेबा निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना ट्रैक्टर एक फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया था। बलिया के दो युवक कंपनी में कर्मचारी था और किश्तों की राशि जमा करता था। 21 नवंबर को कर्मचारी से उससे पूरी राशि जमा करने पर छूट की स्कीम बताते हुए राशि जमा करने को कहा। उन्होंने दो खातों की तीन लाख की चेक और 35 हजार रुपये नकद कर्मचारी को दे दिए। बाद में उनको पता चला कि कर्मचारियों ने चेक की राशि अपने खाते में जमा करा ली है और फाइनेंस कंपनी में कोई राशि जमा नहीं की है।

उधर, गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग निवासी अवनीश कुमार यादव ने भी तहरीर दी है कि उन्होंने एक कार पर फाइनेंस कराया था। कंपनी के दो कर्मचारियों ने कर्ज की राशि एक मुश्त जमा करने पर छूट दिलाने की बात कहते हुए उनसे दो लाख रुपये के चेक ले लिए और चेक की राशि अपने खातों में जमा करा ली। दोनों कर्मचारी अब गायब हैं। बताया जाता है कि करीब 30 से 35 लोगों से राशि लेकर देनों कर्मचारी गायब हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed