फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

Sat, 05 Jun 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना तीन माह पुरानी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 फरवरी को मोहल्ला सराय काइयां थाना रामचंद्र मिशन निवासी दिलीप कुमार उसके घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने युवती पर तमंचा तान दिया और दुष्कर्म किया। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग एकत्र हो गए। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन सोमपाल वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी दिलीप कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को मोहल्ला सराय काइयां से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान, उसके दो पुत्रों पर दुष्कर्म का आरोप
खुटार। एक गांव निवासी महिला ने एसपी को पत्र भेजकर प्रधान और उसके दो पुत्रों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। प्रधान ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार वह घर पर अकेली रहती है। एक सप्ताह पूर्व रात में 11 बजे प्रधान और उसके दो पुत्र उनके घर में घुस आए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि प्रधान और उसके पुत्रों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के अगले दिन उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट नहीं की गई।
महिला के अनुसार आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं कि रिपोर्ट लिखवाई तो जान से मार देेंगे। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। महिला पन्नी आदि बेचती है। जांच में मामला झूठा पाया गया है। गांव के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व महिला का प्रधान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में महिला ने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर आई थी और महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उधर प्रधान ने बताया कि चुनाव में जीत के बाद से ही कुछ लोग महिला को आगे कर राजनीतिक साजिश रच रहे है। दुष्कर्म का आरोप पूरी तरह से झूठा है। महिला किसी से भी जांच करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed