{"_id":"609053c28ebc3e8d915ab315","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly44564379","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सिंधौली इलाके के युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पिछले सप्ताह सिंधौली थाना क्षेत्र के सुहेली गांव निवासी 40 वर्षीय ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। एक मई की सुबह उनका शव खेत पर पड़ा मिला था। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक की पत्नी के सुहेली गांव निवासी अरुण और लखीमपुर के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मुल्लापुर निवासी धीरज से अवैध संबंध होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवक की पत्नी ने अरुण और धीरज से अवैध संबंध होने की बात स्वीकार की। इसकी जानकारी युवक को हो गई थी, जिसका वह विरोध करते थे। इसको लेकर कई बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस पर उसने पति को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। इसके लिए उसने अरुण और धीरज के लगाया। योजना के तहत 30 अप्रैल की रात पत्नी को खेत पर ले गई और डंडे से हमला कर दिया। प्रेमियों की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घर लौटने के बाद उसने खुद को बचाने के लिए बच्चों को युवक की हत्या होने की खबर दी। किसी को शक न हो इसलिए एक मई की सुबह करीब छह बजे पत्नी चाय लेकर खेत पर गई। इसके बाद पति की हत्या होने के बारे में ग्रामीणों को बताया। सीओ पुवायां नवनीत कुमार नायक ने बताया कि नजदीकी संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर रामसरन की हत्या की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लिखा पढ़ी के बाद कोर्ट के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।