फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

मैरिज लान में शादी के दौरान लाखों के जेवर व नगदी चोरी

Wed, 28 Apr 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
भावलखेड़ा। शादी समारोह के दौरान एक मैरिज से नकदी समेत लाखों के जेवर गायब हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना महोली क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी अशोक गुप्ता की बेटी प्राची गुप्ता की शादी यहां थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी आलोक गुप्ता के साथ हुई। शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम आरसी मिशन इलाके के एक मैरिज लॉन में रखा गया था। रात करीब नौ बजे जयमाला कार्यक्रम से पूर्व दुल्हन प्राची की मां जेवर लेने कमरे में गई तो बैग गायब था। वह भागकर बाहर पहुंची और परिवार के अन्य लोगों को बताया। दुल्हन के भाई अनुज गुप्ता ने पहले तो खुद परिजन और रिश्तेदारों की मदद से बैग तलाश किया, लेकिन कहीं सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई स्थानों पर तलाशी कराई, लेकिन जेवरों वाला बैग नहीं मिला। अनुज ने बताया कि बैग में छह हजार रुपये नगद, एक जोड़ी सोने के झाले, एक सोने की नथ, एक जोड़ी पायल, अंगूठी, बिछिया समेत लगभग एक लाख का माल था। उधर, प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने घटना की थाने मेें कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed