फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

मकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Sun, 18 Apr 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
निगोही में चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। नकब लगाकर घर में दाखिल हुए चोर नकदी समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव रूहिला निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार रात उनका परिवार घर में सो रहा था। रविवार सुबह करीब चार बजे बहू अर्चना उठी तो सामान बिखरा देखकर सन्न रह गई। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि मकान के पीछे नकब लगाकर घर में दाखिल हुए चोर दो लाख दस हजार रुपये नकद, सोने का हार, लॉकेट, एक जोड़ी सोने के झाले, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी गुलशन पट्टी, दो जोड़ी पायलें, कपड़े समेत छह लाख रुपये का सामान ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया चोरी की तहरीर मिली है। एसएसआई शीशपाल सिंह जांच करने के लिए गांव रूहिला गए हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए जोड़ा था सामान
ओमप्रकाश ने बेटी जूली की शादी के लिए एक-एक रुपया जोड़ कर रखा था। चोर नकदी, जेवर, कपड़ा ही नहीं जूते भी ले गए। पेशे से किसान ओमप्रकाश की बड़ी पुत्री जूली की शादी खुटार के गांव नगरा निवासी रामनरेश के पुत्र मुकेश से तय हुई है। सात मई को जूली की बरात आनी है। ओमप्रकाश ने बताया कि 18 अप्रैल को शादी का सामान खरीदने के लिए शाहजहांपुर जाना था। अब बेटी की शादी कैसे होगी, यह चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed