फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

फंदे से लटका मिला क्लर्क का शव

Wed, 31 Mar 2021 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक नितिश का। फाइल फोटा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है उसका पत्नी से विवाद हो गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी बिहारीराम के तीन बेटे और एक बेटी है। इनमें बेटा नितीश कुमार (26) और अविनाश (30) एक घर में रहते थे। तीसरा भाई सत्यपाल अलग घर में रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है। नितीश कैंट क्षेत्र में स्थित एनसीसी दफ्तर में क्लर्क था। नितीश कुमार की चार साल पहले थाना सदर बाजार क्षेत्र के फैक्टरी स्टेट निवासी रामविलास की बेटी भीमांजली से शादी हुई थी। नितीश के भाई अविनाश ने बताया कि शादी के बाद अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद हो जाता था। करीब सात दिन पहले नितीश का पत्नी से विवाद हुआ और वह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। सोमवार की शाम भीमांजली के पिता और उसके भाई ने घर आकर झगड़ा किया था और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद रात में नितीश ने कई बार पत्नी से फोन पर बात करने की कोशिश की और मेसेज भी किए थे लेकिन पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया था। अविनाश ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे नितीश के कमरे में देखा तो वह मफलर से पंखे से लटका हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेटे के लिए अलग घर बनवा रहे थे पिता
नितीश के भाई सत्यपाल ने बताया कि अविनाश और नितीश एक घर के अंदर रहते थे। नितीश का पत्नी से विवाद होता रहता था। पिता ने नितीश के लिए अलग घर बनवाना शुरू कर दिया था। आरोप है जब नितीश का पत्नी से विवाद होता था, पत्नी मायके चली जाती थी। इससे नितीश काफी परेशान हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने फं दा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
-डीके शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed