फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

टीटीई के साथ गाली-गलौज करते जीआरपी दरोगा का वीडियो वायरल

Tue, 30 Mar 2021 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। मुरादाबाद से सहारनपुर जा रही ट्रेन में जीआरपी के दरोगा फिरोज खान द्वारा टीटीई शाहजहांपुर निवाली संजय कुमार से गाली-गलौज किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा की हरकत से टीटीई स्टाफ में नाराजगी है। इसके साथ ही नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने गाली-गलौज करने वाले दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए डीजीपी, एडीजी जीआरपी, मुख्यमंत्री, डीआरएम व नरमू महामंत्री को ट्वीट किया है।
विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट में कहा कि जीआरपी के दरोगा फिरोज खान द्वारा ट्रेन नंबर 03307 में ड्यूटी पर कार्यरत टीटीई से गाली-गलौज की। कृपया उचित कार्रवाई कराने की कृपा करें। नरेंद्र त्यागी ने बताया कि यह मामला 28 मार्च का है। जीआरपी दरोगा फिरोज खान रामपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ा था। उसके द्वारा टीटीई से अभद्रता व गाली-गलौज किए जाने का वीडियो किसी यात्री ने बनाकर वायरल कर दिया। उसी के आधार पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर संबंधित पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed