{"_id":"6054f1098ebc3e591351d938","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly441201279","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजे की जमकर पीटा, फिर छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने भतीजे की जमकर पीटा, फिर छत से फेंका
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुरा में घरेलू विवाद के चलते चाचा ने भतीजे की जमकर पिटाई करने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। घायल अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला अहमदपुरा निवासी पुनीत कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 मार्च को घरेलू विवाद के चलते उनके चाचा हरद्वारी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाचा, उनके पुत्र रजत गुप्ता और चाची ने मारपीट कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उन्हें छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या का प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद