{"_id":"60451f2b8ebc3ed63c4bc960","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4397855195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृभको श्याम फर्टिलाइजर्स के प्रबंध निदेशक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृभको श्याम फर्टिलाइजर्स के प्रबंध निदेशक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको श्याम फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और एचआर मैनेजर के खिलाफ कांट थाने में युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। आत्महत्या करने वाले युवक के पिता का आरोप है कि फैक्टरी के प्रबंधन से जुड़े लोग उसके बेटे से अभद्र व्यवहार करते थे और मानदेय नहीं देते थे। इसी से आजिज आकर उनके बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांट थाना क्षेत्र पिपरौला गांव के रहने वाले सुरेश गौतम और उनके तीन बेटे नीरज (18), विकास (21) और सूरज (17) कृभको श्याम फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में पैकिंग आदि का काम करते थे। सुरेश के मुताबिक नीरज शुक्रवार की शाम घर से निकल गया था। शनिवार सुबह उसका शव फैक्टरी परिसर में लगे पेड़ से दुपट्टे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पिता सुरेश गौतम ने कांट थाने में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने सांसद अरुण सागर से गुहार लगाई। सांसद अरुण सागर ने आईजी बरेली राजेश कुमार पांडेय से बात की। आईजी के निर्देश पर कांट थाने में पिता सुरेश गौतम की तहरीर पर शनिवार रात करीब 12 बजे एफआईआर दर्ज कर ली गई। सुरेश का आरोप है कि फैक्टरी के प्रबंध निदेशक रवि चोपड़ा, एचआर मैनेजर हितेश कुलश्रेष्ठ और अन्य कर्मचारी उसे और उसके पुत्र नीरज को जातिसूचक गालियां दिया करते थे। उनके साथ मारपीट भी होती थी। पिता-पुत्र को समय से मानदेय नहीं दिया जाता था जिससे परिवार की आर्थिक हालत खराब थी। इन्हीं सब कारणों से बेटे नीरज ने फैक्टरी परिसर में पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कांट थाने में प्रबंध निदेशक और एचआर मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नीरज गौतम से परिचित भी नहीं हूं। मामला थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस जो कार्रवाई करेगी, उसके मुताबिक अपना पक्ष रखा जाएगा। - रवि कुमार चोपड़ा, प्रबंध निदेशक
विज्ञापन
पीड़ित पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। - महेंद्र सिंह, सीओ सदर
मजदूर नीरज की मौत के जिम्मेदार कृभको श्याम फर्टिलाइजर्स के प्रबंध निदेशक और एचआर हेड हैं। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर ही नीरज ने आत्महत्या की है। इस संबंध में आईजी रेंज बरेली से वार्ता की गई थी। अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है। मजदूर एवं उसके परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। - अरुण सागर, सांसद