फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

छात्रा से दरिंदगी के सबूत मिटाने की कोई कसर नहीं छोड़ी दरिंदों ने

Fri, 26 Feb 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
crime
शाहजहांपुर। दुष्कर्म की कोशिश के बाद छात्रा को जलाने वाले दरिंदों ने सबूत मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन छात्रा के जिंदा बच जाने और उसके बयान ने अपराधियों को बेनकाब कर दिया। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा के साथ जघन्य वारदात करने वाले काफी प्लानिंग के साथ आए थे। सहेली के जरिये धोखे से उसे डैम रोड पर बुलाया। वहां पहले से तैयारी कर तीनों आरोपी खड़े थे। उन्हें अंदाजा था कि छात्रा विरोध करेगी। छात्रा पर काबू पाने के लिए उनके पास संभवत: ऐसा कुछ नशीला पदार्थ था जिसे सुंघाकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर वे बाइक से छात्रा को वारदात स्थल तक ले गए। वे अपने साथ बोतल में केरोसिन लेकर आए थे ताकि उसे जिंदा जलाकर मार दें और किसी को पता न चल सके। हुआ भी ऐसा। लेकिन छात्रा के जबरदस्त विरोध और संघर्ष के कारण वे अपने मंसूबे में कामयाब न हो सके। उन्हें भागना पड़ा।
विज्ञापन

छात्रा को जब जलाया तो आरोपियों को यकीन था कि छात्रा गन्ने के खेत में ही दम तोड़ देगी और फसल के अंदर कई दिन तक लोगों को शव की जानकारी नहीं होगी। शव मिलने के बाद पहचान भी नहीं होगी। मगर छात्रा ने इस विषम परिस्थिति में भी हौसला दिखाते हुए अपने शरीर से जल रहे कपड़े उतार फेंके और गन्ने की फसल से निकलकर गेहूं के खेत में आ गई। फसल में लोट-लोटकर आग बुझा ली। कई घंटे की बेहोशी के बाद ग्रामीणों व पुलिस की मदद से अस्पताल तक आई। छात्रा के पास मोबाइल भी नहीं था। यह बात आरोपियों को पता थी। वारदात के बाद सारे आरोपी घर लौट गए। जिस तरह से उनके मोबाइल की लोकेशन वारदात के आसपास नहीं मिल रही है, उससे लग रहा है कि उन्हें अंदाजा था कि पुलिस मोबाइल से ही उनकी लोकेशन तलाशेगी। आशंका है कि वे लोग अपने मोबाइल वारदात के वक्त लेकर नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी ने कहा कि वह घर पर था, दूसरे ने कॉलेज और तीसरे ने रुद्रपुर बताया
चारों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। मुख्य आरोपी के मुताबिक वह वारदात के वक्त चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने घर पर था। वहीं दूसरा आरोपी युवक वारदात के दिन कॉलेज में ही था। एक आरोपी जो मुख्य आरोपी के बुआ का बेटा बताया जा रहा है, उसने वारदात के दिन अपनी लोकेशन रुद्रपुर बताई है। वारदात के वक्त उसके मोबाइल की लोकेशन रुद्रपुर आ भी रही है। मगर पुलिस मान रही है कि उसका सिम दूसरे के पास भी हो सकता है। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन के साथ ही आरोपियों की बताई गई लोकेशन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। तीसरा युवक एसएस कॉलेज का छात्र है और वारदात के दिन कॉलेज में था। आरोपी खुद को वारदात स्थल से दूर बता रहे हैं। इस वजह से पुलिस उनके द्वारा बताई गई लोकेशन के आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज वगैरह को खंगाल रही है ताकि वारदात के दिन के उनके मूवमेंट को पकड़ा जा सके। वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पा रहे हैं। मुख्य आरोपी का फुफेरा भाई पुवायां का रहने वाला बताया जा रहा है।
ठोस सुबूत जुटा रही पुलिस
पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस सुबूत जुटाने में लगी है। इसमें हिरासत में लिए गए आरोपियों के बयान, उनकी कॉल रिकार्ड, वारदात के वक्त उनकी लोकेशन प्रमुख है। आरोपी वारदात के वक्त खुद के घटनास्थल से काफी दूर होने की बात कह रहे हैं लेकिन इसको साबित करने के सुबूत पेश नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस एक-दो दिन में वारदात से रहस्य का पर्दा हटा सकती है।

छात्रा के बयान से जो सामने आया है, उससे लग रहा है कि आरोपी प्लानिंग के साथ आए थे। दुष्कर्म में नाकाम होने पर छात्रा को जलाना चाहते थे इसीलिए बोतल में केरोसिन साथ लेकर आए थे। फिर भी पुलिस विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक पुलिस एफआईआर की धाराओं में बढ़ोतरी करेगी। -एस आनंद, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed