{"_id":"601ee9e58ebc3e4c63254880","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4363389136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र पर लूट और हत्या की वारदात के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र पर लूट और हत्या की वारदात के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आखिर पुलिस ने गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार की हत्या और लूट की वारदात का शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास क्रय केंद्र से लूटी गईं दोनों ट्रालियां बरामद हुईं। बदमाशों ने एक ट्रॉली का पेंट करके रंग बदल दिया था।
बदमाशों ने 22 जनवरी की रात सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव शहबाजनगर स्थित क्रय केंद्र पर धावा बोलकर गन्ने से लदी दो ट्रॉलियां लूटकर ले गए थे। ट्रालियां लूटने के दौरान जागने पर निगोही थाना क्षेत्र के गांव निवाड़ी निवासी चौकीदार रामनाथ (55) की हत्या कर दी गई थी। एसपी एस आनंद ने बताया कि इस वारदात के खुलासे को पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पांच जनवरी की देर रात पुलिस ने चिनौर तिराहे पर एक बाइक को रोका। उस पर तीन बदमाश सवार थे, जिन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने मुकाबला कर तीनों बदमाशों मोहन वर्मा निवासी गोटिया बानगांव थाना मिर्जापुर, बृजेश वर्मा निवासी बारापुरवा थाना सिंधौली और रामआसरे यादव निवासी पहाड़पुर थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद पीछे आ रहे इसी गैंग के चार अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें रघुवेंद्र प्रताप उर्फ अर्जुन निवासी चिरंजीव पुरवां थाना फतेहपुर चौरसी जनपद उन्नाव, नीरज निवासी लठपुर थाना हरपालपुर जनपद हरदोई, जोगेंद्र राठौर निवासी निवाड़ी थाना निगोही और मुकेश निवासी लठपुर थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी बदमाश लूट की ट्रॉलियां लेकर उत्तराखंड बेचने जा रहे थे।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि रघुवेंद्र प्रताप उर्फ अर्जुन और उनके दोस्त नीरज ने 15 दिन पहले दो ट्रॉलियां चोरी करने का प्लान बनाया था। उन्होंने चोरी की ट्रॉलियां बेचकर गिरोह के सभी सदस्यों को हिस्सा देने की बात कही थी। इसके बाद उन लोगों ने ट्रॉलियों की रेकी की। 22 जनवरी की रात रामआसरे यादव, ब्रजेश और मोहन वर्मा आपस में मोबाइल पर बात कर शहबाजनगर क्रॉसिंग पर इकट्ठे हुए। उन्होंने जोगेंद्र राठौर को फोन करके बताया था कि वे लोग ट्रॉलियां लूटने क्रय केंद्र जा रहे हैं। अगर कोई उस ओर आता दिखाई दे जाए तो बता देना। बृजेश, मोहन और रामआसरे के साथ ट्रैक्टर लेकर शहबाजनगर गन्ना क्रय केंद्र गए और वहां खड़ी दो ट्रालियां अपने ट्रैक्टर से जोड़ने लगे। तभी वहां मौजूद चौकीदार जाग गया और शोर मचाने लगा। पहचान लेने पर उन लोगों ने चौकीदार रामनाथ के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर गन्ने से जमकर पीटा, जिससे चौकीदार की मौत हो गई। इसके बाद तीनों बदमाश गन्ने लदी दोनों ट्रॉलियां लेकर टिकरी चौकी, अंटा चौराहा से हरदोई बाईपास और शाहबाद होकर लोनी मिल के पास जा पहुंचे। वहां मिल के बाहर खड़े एक ट्रक वाले को 30 हजार रुपये में गन्ने बेच दिए। इसके बाद ट्रैक्टर और चोरी की दोनों ट्रॉलियां गैंग के सदस्य नीरज के घर पर भिजवा दीं। वहां से शुक्रवार रात उत्तराखंड में बेचने के लिए जा रहे थे। बदमाशों के पास लूट की दोनों ट्रॉलियां, दो ट्रैक्टर, चौकीदार का मोबाइल, दो तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुए।