{"_id":"601c44da8ebc3e26b922a4b6","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4361047145","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का पीछा करना शोहदे को पड़ा भारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का पीछा करना शोहदे को पड़ा भारी, गिरफ्तार
विज्ञापन
crime
अल्हागंज। छात्राओं का पीछा कर परेशान करना एक शोहदे को महंगा पड़ गया। गश्त के दौरान एंटी रोमियो दल ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बृहस्पतिवार की सुबह एंटी रोमियो दल के सदस्य सिविल ड्रेस में गंज रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक युवक छात्राओं का पीछा करता दिखाई दिया। पूछताछ में एंटी रोमियो दल की सदस्यों को छात्राओं ने बताया कि वह युवक उन्हें देखकर गंदे इशारे कर रहा था। एक छात्रा ने बताया कि कई दिनों से वह युवक उसका पीछा कर रहा था। इससे वह बेहद डरी हुई हैं। जिसके बाद हरकत में आए एंटी रोमियो दल की टीम ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी को थाने लाया गया जहां पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ अजब सिंह ने बताया कि एक शोहदे को एंटी रोमियो दल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पकड़ा गया युवक बालकर्ण क्षेत्र का निवासी है। वह एक टेंट हाउस में काम करता है। संवाद