{"_id":"601316718ebc3e2c5359e268","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly435317520","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरफ्तार, नौ बाइक बरामद कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरफ्तार, नौ बाइक बरामद कीं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की नौ बाइक बरामद हुईं हैं।
27 जनवरी की रात करीब नौ बजे थाना रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिसौआ मे नूर मोहम्मद की बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर छापा मारा। नूर मोहम्मद को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने तमाम वाहन चोरी की वारदात कबूल कर लीं। नूर मोहम्मद की निशानदेही पर ग्राम सिसौआ में उसके घर के पास से चोरी की आठ और बाइक बरामद कर ली गईं। कुछ मोटरसाइकिलों के चेसिस नंबर मिटा दिए गए हैं। कुछ बाइकों के पार्ट्स भी नहीं हैं। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि एक बाइक चौक कोतवाली क्षेत्र से डेढ़ साल पहले चोरी हुई थी। बाकी बाइकों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। आरोपी से पूछताछ के जरिये गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
तिलहर में भी बाहन चोर दबोचा, तीन बाइक बरामद
तिलहर। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि 27 जनवरी को धन्वंतरी चिकित्सालय के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर राजनपुर की ओर से आ रहा बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। पकड़ा गया युवक कलीम उर्फ मुन्ना निवासी मोहल्ला दिलाजाक है। बाइक चोरी की वारदात कबूलने पर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने राजनपुर रोड पर शर्मा गैस एजेंसी के पास अधबने मकान से चोरी की दो अन्य बाइकें भी बरामद की हैं। प्रवीन सोलंकी ने बताया कि 23 जनवरी को मोहल्ला निजामगंज निवासी अंशुल गर्ग की बाइक चोरी हुई थी। उसकी बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है। संवाद