फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। एसओजी ने एक मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। आरोपी के पास से एक लाइसेंसी रायफल मिली है जो उसके लखीमपुर खीरी में रहने वाले मित्र की है। बड़ी बात यह है कि वह किसी अन्य व्यक्ति के शस्त्र लाइसेंस से 20 कारतूस खरीद कर लौट रहा था और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उस दुकानदार का पता लगा रही है जिसने दूसरे के शस्त्र लाइसेंस पर 20 कारतूस बेचे।
विज्ञापन

कुख्यात बदमाश रमजान अली उर्फ रमजानी निवासी ग्राम भटपुरा रसूलपुर, थाना सिंधौली पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, ठगी, लूट जैसे गंभीर मामलों में दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। रमजान अली भटपुरा रसूलपुर की निवर्तमान प्रधान बबली का पति है। उस पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। हाल में ही भटपुरा गांव में फायरिंग के आरोप में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वह पुलिस रिकार्ड में भू-माफिया के तौर पर दर्ज है। सोमवार की रात एसओजी प्रभारी रोहित कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि रमजान अली चिनौर गांव से बाईपास वाले रास्ते की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसओजी ने चिनौर के आगे बाईपास पर रात करीब साढ़े नौ बजे घेराबंदी कर ली। रमजान उर्फ रमजानी को पुलिस की मौजूदगी का संदेह हुआ तो उसने पुलिस पार्टी पर रायफल से फायर कर दिया। पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस ने रमजानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक रायफल और 29 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस से पूछताछ में रमजान अली ने बताया कि उसके पास से बरामद लाइसेंसी रायफल उसके मित्र रबीब निवासी लखीमपुर खीरी की है। यह रायफल काफी समय से उसके पास है। इसी रायफल से उसने 11 जनवरी को गांव में हुए झगड़े में फायर किए थे। पुलिस के मुताबिक संबंधित लाइसेंसधारक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारतूस बेचने वाले दुकानदार की भी होगी जांच
एसपी एस आनंद ने बताया कि इससे पहले रमजानी की 1995 में एक मामले में गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से यह कभी गिरफ्तार नहीं हुआ जिसकी वजह से उसकी हिम्मत दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही थी। रमजानी के नाम पर एक शस्त्र लाइसेंस था जिसे 2017 में निरस्त कर दिया गया था। एसपी के मुताबिक लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद उसी लाइसेंस पर उसने 2017 से 2020 तक कारतूस खरीदे। सोमवार को भी यह किसी अन्य व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस लेकर आया था जिस पर उसने 20 कारतूस खरीदे। एसपी एस आनंद ने बताया कि कारतूस बेचने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed