{"_id":"5fe782028ebc3e3b865b4282","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4315898169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी मिलीं, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा किशोरी मिलीं, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन पहले रोजा से लापता हुई दो लड़कियों को पुलिस ने तलाश लिया। उन्हें अगवा करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
रोजा थाना क्षेत्र के लोदीपुर की की दो किशोरियां बृहस्पतिवार की शाम लापता हो गई थीं। परिजन की ओर से दो युवकों के खिलाफ दोनों लड़कियों को अगवा करके ले जाने की तहरीर रोजा थाने में दी गई थी। पुलिस के रिपोर्ट न लिखने पर शुक्रवार को बजरंग दल व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने रोजा थाने का घेराव कर हंगामा किया था। रोजा इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियों को हरदोई बाईपास चौराहे से बरामद कर लिया गया है। किशोरियों को लेकर जाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।