{"_id":"5fe7812e8ebc3e3e9d0e937a","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly431589097","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतीपुर थाने के दरोगा व सिपाही पर किशोरी से अश्लील हरकतें करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतीपुर थाने के दरोगा व सिपाही पर किशोरी से अश्लील हरकतें करने का आरोप
विज्ञापन
जैतीपुर। थाने के एक दरोगा व सिपाही पर घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकतें करने का आरोप है। इसकी शिकायत एसपी से की गई है।
जैतीपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर पिटरहाई निवासी एक महिला के मुताबिक गुरुवार रात करीब दस बजे उसके घर थाने के एक दरोगा व सिपाही आए और उसके पति को पूछा। महिला ने बता दिया कि उसके पति खेत की रखवाली करने गए हैं। तभी दरोगा व सिपाही उसे धक्का देकर घर के अंदर घुस गए और उसकी सोलह वर्षीय बेटी से अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर जाति सूचक गालियां दीं और मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गये। तभी दरोगा और सिपाही ने उसके पति को जेल भेजने की धमकी दी। इसकी शिकायत थाना अध्यक्ष से की तो उसकी कोई बात नही सुनी गई ।
आरोपी महिला का पति टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल है। गुरुवार को महिला के पति के गांव में शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत पर पुलिस गई थी, लेकिन आरोपी भाग गया था। महिला ने लगाया आरोप निराधार है।
- प्रदीप सिंह, थाना अध्यक्ष जैतीपुर