फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सेंटर इंचार्ज और उसके साथियों ने किसान को दौड़ा कर पीटा

Sun, 27 Dec 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। धान बेचने के बाद सिक्स आर लेने गए किसान और उसके पुत्र को सेंटर इंचार्ज और उसके साथियों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। किसान मौके से भागे तो उनका पीछा कर गिरा दिया गया और फिर से पिटाई की गई। आरोप है कि इस दौरान किसान से एक हजार रुपये भी छीन लिए गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर भाकियू नेताओं और इंस्पेक्टर के बीच नोकझोंक भी हुई। किसान ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर निवासी किसान चरनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना 287.60 क्विंटल धान मंडी समिति पुवायां के परिसर में लगे एक सेंटर पर बेचा था। सेंटर इंचार्ज और ठेकेदार ने उनको सिक्स आर प्रपत्र नहीं दिया था। शनिवार को वह अपने पुत्र हरपाल के साथ फिर से सेंटर पर गए और सिक्स आर मांगा तो इंचार्ज और ठेकेदार ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। सिक्स आर देने से मना कर भाग जाने को कहा गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। उसने जान बचाकर भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीछा कर गिरा दिया और जमकर पीटा। पिटाई से उसकी नाक में काफी चोट आई और जेब में रखे एक हजार रुपये भी छीन लिए गए।
विज्ञापन

किसान ने पिटाई की सूचना भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव को दी और इसके बाद किसान पुवायां में ही चल रहे भाकियू के धरना स्थल पर जा पहुंचा। सूचना पाकर इंस्पेक्टर रवि कुमार भी मौके पर पहुंचे और रुपये छीनने की बात गलत बताने लगे। भाकियू जिलाध्यक्ष ने सेंटर इंचार्ज और ठेकेदार को पकड़ने को कहा तो इंस्पेक्टर ने पहले तहरीर पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इसको लेकर जिलाध्यक्ष और इंस्पेक्टर के बीच गरमा गरमी भी हुई। किसान चरनजीत सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुवायां मंडी में लगे पीसीयू सेंटर के प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसान चरनजीत सिंह और उनका पुत्र हरपाल सिंह तीन चार लोगों के साथ सेंटर पर आए और अभिलेख फाड़ दिए। लैपटॉप की स्क्रीन तोड़ दी गई और कांटा कर्मचारी को जातिसूचक गाली गलौज किया गया। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सेंटर इंचार्ज के अनुसार धान की छनाई और सफाई का खर्च किसान नहीं दे रहे थे, जिस कारण विवाद हुआ है। जानकारी पाकर एसडीएम दशरथ कुमार और सीओ नवनीत कुमार नायक भी कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी। सीओ ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

किसान को दौड़ा कर पीटे जाने का वीडियो वायरल
मंडी समिति परिसर में किसान को दौड़ा दौड़ाकर पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। किसान की पिटाई होते समय मंडी में ही किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो किसानों को कुछ लोग पीट रहे हैं। किसान मौके से भागे तो उनको दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। वीडियो में एक व्यक्ति किसान नेताओं के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग करता दिख रहा है।
किसान को मंडी में सेंटर इंचार्ज और उसके गुर्गों ने दौड़ाकर पीटा है। कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू आंदोलन को बाध्य होगी।
- महेंद्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाकियू शाहजहांपुर
आरोप निराधार हैं। किसान ने ही अभिलेख फाड़े हैं और लैपटॉप तोड़ा है। किसान के रुपये नहीं छीने गए हैं। पुलिस को तहरीर दी गई है।
- आशीष कुमार सिंह, सेंटर इंचार्ज पीसीयू, मंडी समिति पुवायां
दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- रवि कुमार, इंस्पेक्टर पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed