फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

कटरी इलाके में बहगुल नदी किराने चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्टरी

Mon, 05 Oct 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। जैतीपुर थाना क्षेत्र के कटरी इलाके में बहगुल नदी किनारे अवैध असलाह बनाने का कारखाना चल रहा था। रविवार रात पुलिस ने छापा मारकर असलाह बना रहे एक व्यक्ति को दबोच लिया। मौके पर बने और अधबने असलाह भी बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी एस आनंद ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध असलाह और शराब बनाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर के जरिये जैतीपुर थाना क्षेत्र में बहगुल नदी के पुल से उत्तर में करीब सौ मीटर दूर जंगल के बीच अवैध असलाह बनाने की सूचना मिली थी। इस पर एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी। शनिवार रात जैतीपुर एसओ प्रदीप कुमार सिंह सहरावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बहुगुल नदी पर बने पुल के उत्तर दिशा में जाकर छापा मारा। पुलिस ने असलाह बना रहे एक व्यक्ति को मौके पर दबोच लिया। पकड़ा जाने वाला पटेलाल पुत्र सकटे लाल निवासी ग्राम किसान गौंटिया थाना जैतीपुर का है। पुलिस को मौके से दो देशी तमंचे 315 बोर, एक देसी बंदूक 12 बोर, दो अध निर्मित देसी तमंचे 12 बोर, एक नाल, दो बट, कारतूस और शस्त्र बनाने से संबंधित सभी उपकरण बरामद हुए। जैतीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरसी मिशन पुलिस ने तमंचे के साथ दो लोग पकड़े
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने दो लोगों को नाजायज असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सराय काईयां प्रभारी सुंदरलाल वर्मा ने मुन्ना निवासी गाड़ीपुरा थाना रामचंद्र मिशन को 315 बोर तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं एस आई सुशील बिश्नोई ने राजेश्वर निवासी गांव गुवांरी को 315 बोर तमंचा तथा एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी। पुलिस ने छोटेलाल पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी सेहरामऊ दक्षिणी को 10 लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया गया। थाना मिर्जापुर ने प्रतिपाल पुत्र लल्लू सिंह निवासी करतपुर शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। थाना कांट पुलिस ने बलराम पुत्र साधु निवासी गैरतपुर तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed