फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

तमंचा तानकर वीडियो बनाया.. अब मांग रहे दो लाख की रंगदारी

Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। दो युवकों ने तमंचा तानकर एक छात्र की रुपये उधार होने की वीडियो बना ली। अब उससे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्र विपुल श्रीवास्तव शहर के मोहल्ला तारों वाला बाग मोहल्ले का रहने वाला है। विपुल के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उसके मोबाइल पर फोन पहुंचा। उसने कॉल रिसीव की तो फोन करने वाले ने मिलने की बात कही। कुछ देर फोन करने वाला युवक अपने साथी समेत बाइक पर बहादुरगंज में मिल गया। उसे बाइक पर बैठाकर सुभाषनगर के डाक वाले पुल के पास सुनसान स्थान पर ले गए। जहां एक युवक ने उसकी कमर पर तमंचा तान दिया और दूसरा अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। विपुल का आरोप है कि उससे जबरन दो लाख रुपये उधारी की बात कहलवाई। मोबाइल का कैमरा तमंचे से ऊपर रखा। वीडियो बनाने के बाद उसे पीटा और धमकाने के लिए तमंचे से फायर किया। इसके बाद उसे कटिया टोला में मंदिर के पास उतारने के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

विपुल के मुताबिक शुक्रवार सुबह उसके मोबाइल पर उसी युवक ने दोबारा फोन किया और दो लाख रुपये की मांग करने लगा। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर विपुल ने सदर कोतवाली जाकर तहरीर दे दी। हालांकि पुलिस ने शनिवार दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की ओर से रंगदारी मांगने की तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष आपस में एक-दूसरे को जानते हैं। उनके बीच रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। रविवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
- अशोक पाल, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed