फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

दुष्कर्म और महिला को निर्वस्त्र करने की जांच करने गांव पहुंचे सीओ

Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
crime
कलान। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म और निर्वस्त्र करने के आरोपों की जांच करने सीओ ब्रह्मपाल शनिवार को गांव पहुंचे और पीड़ित पक्ष से पूछताछ की। कुछ ग्रामीणों से बातचीत की। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। इधर, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कलान इलाके की एक महिला के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह घर में अकेली थी। उसके पति खेत पर गए हुए थे। तभी गांव के चार लोगों ने घर में घुसकर महिला से किया। महिला ने विरोध करने पर मारपीट की कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र हालत में घर के बाहर रोड पर डालकर दिया। सूचना मिलने पर घर पहुंचा पति महिला लेकर कलान थाने गया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को सीओ जलालाबाद ब्रह्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ जांच के लिए पीड़ित महिला के गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वे मिले नहीं। महिला पुलिस ने आरोपी पक्ष की एक किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की। सीओ को ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को महिला के पुत्र के साथ आरोपी पक्ष की नाबालिग लड़की को देखा गया था। इसके बाद दोनों परिवारों में कहासुनी हुई थी। घटना के बाद महिला ने बेटे बाहर कहीं रिश्तेदारी में भेज दिया। शुक्रवार को आरोपी पक्ष एकत्रित होकर महिला के घर पहुंचे और उससे अपने बेटे को गांव वापस बुलाने को कहा। महिला ने उनकी बात नहीं मानी तो आरोपी पक्ष ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। दो आरोपियों मोर सिंह और ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पक्ष की नाबालिग किशोरी के साथ हुई घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट घटना सही प्रतीत हो रही है। जांच पूर्ण होने पर किशोरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed