{"_id":"5f63b5c58ebc3eae236f9c9e","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly420194591","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने कई कोतवाली पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने कई कोतवाली पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दबिश के दौरान कोतवाली पुलिस से हिस्ट्रीशीटर परिवार वालों ने धक्का-मुक्की की और आरोपी को जबरन छुड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करके कोतवाली ले गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी स्पर्श शर्मा उर्फ चंपू हिस्ट्रीशीटर है। उसका कोतवाली की टॉपटेन सूची में नाम शामिल है। बुधवार रात कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोप का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान हिस्ट्रीशीटर शोर मचाने लगा। इस पर उसके परिवार वालां ने पुलिस को घेकरकर धक्का-मुक्की की। उन्होंने जबरन उसे छुड़ाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को हटा दिया और हिस्ट्रीशीटर को अपने साथ कोतवाली ले गई। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। एसआई अनवार अहमद ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगना आदि जघन्य अपराध के करीब दो दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त अपने पास अवैध असलहा रखता है। उस पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।