{"_id":"5f591ee28ebc3e6141488127","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly419246272","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के चार धंधेबाजों की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के चार धंधेबाजों की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। अवैध शराब के धंधे से संपत्ति अर्जित करने और गैंगस्टर एक्ट में नामजद चार आरोपियों की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति बुधवार को कुर्क कर ली गई। कुर्क की गई संपत्ति को प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया है।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, बंडा थानाध्यक्ष सीपी सिंह, खुटार थाना प्रभारी रतीराम सिंह के साथ गांव मैनिया पहुंचे। मैनिया के जीत सिंह, रोशन सिंह, देशराज सिंह, कश्मीर सिंह अवैध शराब बनाने, बेचने का काम करते हैं। उक्त के खिलाफ खुटार थाने में कई रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस ने चारों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
राजस्व और पुलिस टीम ने जीत सिंह, रोशन सिंह, देशराज सिंह, कश्मीर सिंह के गांव मैनिया, टोडरपुर, सिहुरा खुर्द स्थित खेतों में खड़ी 13 एकड़ से अधिक धान आदि की फसल कुर्क कर ली। खेत के चारों ओर झंडी लगा दी गई हैं। फसल को प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। कुर्क किए गए खेत की कीमत 1.46 करोड़ है।
विज्ञापन
दबिश के दौरान पुलिस टीम पर किया था हमला
खुटार। रोशन आदि के यहां खुटार पुलिस ने चार मई 2020 की रात में दबिश दी थी। इस पर रोशनलाल और उसके परविार के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। पुलिस का वाहन तोड़ने के साथ ही दो दरोगा और एक सिपाही को घायल कर दिया गया था। पुलिस ने महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। नामजद आरोपी जेल भी भेजे जा चुके हैं। बाद में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की थी। अब संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है।
अधिकारियों के आदेश पर मैनिया में आरोपियों की संपत्ति का चिन्हीकरण कर संपत्ति को कुर्क कर प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
- तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार पुवायां