{"_id":"5f4408c68ebc3e4ad84d078f","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4173581132","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही के ईशापुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही के ईशापुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। निगोही इलाके के ईशापुर गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना सोमवार को हुई। निगोही थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर निवासी अमर सिंह और उनके पड़ोस में रहने वाले सुरेश के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई थी। धीरे-धीर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो तरफ के लोग असलहा लेकर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। इससे गांव में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने डर की वजह से अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। फायरिंग के दौरान अमर सिंह के पैर में गोली लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे गिरा देखकर दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग गए, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। परिजन, घायल अमर सिंह को निगोही थाने ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुरेश, भीखम सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायल अमर सिंह को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने गांव जाकर मौका मुआयना भी किया। संवाद