फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

फुटकर उर्वरक विक्रेताओं ने कर डाली यूरिया की फर्जी बिक्री

Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। यूरिया की मांग बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों मेें थोक और फुटकर विक्रेता उर्वरकों की कालाबाजारी करने मेें जुट गए। तमाम फुटकर विक्रेताओं ने शासन के निर्देशों के बावजूद छोटे किसानों के खसरा-खतौनियों की आड़ लेकर उनके नाम से अभिलेखों में फर्जी बिक्री दिखाकर यूरिया का अतिरिक्त स्टॉक ब्लैक कर दिया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सत्यापन किया तो फर्जीवाड़ा खुल गया। करीब 11-12 विक्रेता इस गोरखधंधे में लिप्त पाए जाने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

शासन ने एक एकड़ खेती तक के किसानों को अधिकतम पांच बोरी यूरिया की बिक्री अनुमन्य की है। शासनादेश में एक हेक्टेयर कृषि भूमि पर 12 बोरी यूरिया बेचने की अनुमति दी गई है। मगर फुटकर उर्वरक विक्रेताओं ने 266 रुपये वाले यूरिया बैग 280 से 300 रुपये की दर पर बेचने शुरू कर दिए। अन्य जिलों से भी इसी तरह की शिकायतें शासन तक पहुंचीं तो दो दिन पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में ऐसे 20 उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक की जांच शुरू हुई, जिन्होंने यूरिया की सर्वाधिक बिक्री करने का दावा किया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार टॉप 20 सेल प्वॉइंट की जांच के दौरान जिन किसानों के नाम यूरिया बिक्री राजस्व अभिलेखों की तुलना में अधिक दर्शाई गए, उनसे संपर्क साधा गया तो पता चला कि उनके नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों का स्टॉक चेक करने पर वहां भी यूरिया बैग कम निकले। उन्होंने बताया कि 11-12 ऐसे फुटकर विक्रेता यूरिया की कालाबाजारी के दोषी पाए गए हैं और इन सभी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक अधिनियम की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी गोदामों में हुई उर्वरक स्टॉक की जांच
शुक्रवार को दो टीमों ने सरकारी खाद गोदामों में उर्वरकों का प्री पोजीशनिंग (बफर) स्टॉक चेक किया गया। एक टीम ने चौढ़ेरा और दूसरी टीम ने टेहरी स्थित गोदाम में जांच की। इस दौरान दोनों गोदामों पर यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि उर्वरकों का 10416 टन स्टॉक पाया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. पाठक यूरिया की जिले में कोई कमी नहीं है और 3100 टन क रेलवे रैक शनिवार सुबह तक यहां पहुंच जाएगी। इसके बावजूद निरीक्षण और नमूने लेने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के शुरुआती तीन दिन में 449 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर वहां से विभिन्न उर्वरकों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसी तरह 437 बीज बिक्री केंद्रों की जांच कर बीज के 134 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed